लोयोला कॉन्वेंट में आकर्षक योग संरचनाओं का प्रदर्शन
रांची, जून 20 -- रांची। लोयोला कॉन्वेंट स्कूल में योग दिवस उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों द्वारा विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत योग के महत्व पर आधारित गीत से हुई। प्रधानाचार्या परमिता साहा ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से योग करने तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने योग विषय पर प्रेरणादायक भाषण, पोस्टर प्रस्तुति तथा योग प्रश्नोत्तरी के माध्यम से योग के प्रति जागरुकता फैलाने का प्रयास किया। विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न योगासन, ध्यान एवं आकर्षक योग संरचनाओं का प्रदर्शन किया गया। यह भी पढ़ें- सेंट माइकल पब्लिक स्कूल में योग दिवस पर प्रेरक सत्र यह भी पढ़ें- संत माइकल्स में स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के मिले टिप्स यह भी पढ़ें- विवेक मेमोरियल हाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.