लोयाबाद में 750 केवीए ट्रांसफार्मर जला, पांच हजार आबादी की बिजली ठप
धनबाद, जून 7 -- लोयाबाद, प्रतिनिधि। लोयाबाद 5 नंबर सब-स्टेशन में लगा बीसीसीएल का 750 केवीए ट्रांसफार्मर जल जाने से दुर्गा मंदिर क्षेत्र, बाजार, 8 नंबर सहित आसपास के कई इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। इससे करीब पांच हजार की आबादी और 500 परिवार प्रभावित हुए हैं। कोलियरी कार्यालय, कारखाना व रीजनल स्टोर की बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। शुक्रवार से तकनीशियन फॉल्ट की तलाश में जुटे थे। तारों व उपकरणों की जांच के बाद शनिवार को ट्रांसफार्मर के पूरी तरह जलने की पुष्टि हुई। अधिकारियों के अनुसार ट्रांसफार्मर पर बढ़ता ओवरलोड इसकी मुख्य वजह है। आवासीय उपयोग के लिए लगाए गए इस ट्रांसफार्मर से दुकानों, वर्कशॉप और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भी बिजली दी जा रही थी, जिससे लगातार अतिरिक्त दबाव बना रहा। यह भी पढ़ें- हाइडिल की केबिलजलने से विद्युत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.