धनबाद, मार्च 6 -- लोयाबाद, प्रतिनिधि। होली के दिन लोयाबाद एकड़ा क्षेत्र में कीचड़ और मिट्टी फेंकने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पत्थरबाजी होने लगी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस घटना में दोनों पक्षों से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि चार-पांच अन्य लोगों के भी चोटिल होने की सूचना है। बताया जाता है कि घटना में एक पक्ष के मनोज पासवान तथा दूसरे पक्ष के प्रेम चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों के सिर पर गहरी चोट लगी है और सिर फट जाने से काफी खून बह गया। आसपास के मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया और घायलों को इलाज के लिए भेजा गया। स्थानीय लोगों के अनुसार होली के दौरान कीचड़ और मिट्टी खेलने को लेकर दोनों पक्षों के बीच प...