धनबाद, दिसम्बर 11 -- लोयाबाद, प्रतिनिधि। लोयाबाद हटिया गोलाई के पास बुधवार को मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार हाइवा और कार की आमने-सामने से भीषण टक्कर हो गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जाता है कि यह दुर्घटना कतरास-धनबाद मुख्य मार्ग पर शाम के समय हुई। कार में कुल तीन लोग सवार थे। इन्हें चोटें आई हैं। कार का एयरबैग सही समय पर खुलने से बड़ी अनहोनी होने से टल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाइवा अचानक अनियंत्रित होकर कार की लेन में आ गया। इससे यह टक्कर हुई। सूचना मिलते ही लोयाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले गई। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल भेजा गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार के कारण अक्सर दुर्घटनाएं हो रहीं हैं।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.