धनबाद, सितम्बर 25 -- लोयाबाद। एकड़ा झारखंड मोड़ घनी आबादी के महज सौ मीटर की दूरी पर शुक्रवार की दोपहर आवाज के साथ भू-धंसान हुआ। भू-धंसान के साथ बड़े पैमाने पर गैस रिसाव हो रहा है। घटना से आसपास रह रहे लोगो में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बासुदेवपुर कोलियरी प्रबंधन को दी है। हालांकि घटना में अबतक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...