लोयाबाद में जल्द बहाल होगी बिजली आपूर्ति
धनबाद, जून 15 -- लोयाबाद में पिछले 10 दिनों से जारी बिजली संकट के बीच क्षेत्रवासियों के लिए राहत की खबर है। लोयाबाद कोलियरी प्रबंधन ने बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए 500 केवीए क्षमता का वैकल्पिक ट्रांसफॉर्मर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सोमवार को क्रेन उपलब्ध करा दी गई है और योजना के अनुसार कार्य पूरा होने पर देर शाम तक बिजली आपूर्ति शुरू होने की उम्मीद है। गौरतलब है कि करीब दस दिन पूर्व 750 केवीए का मुख्य ट्रांसफॉर्मर जल गया था। तकनीकी जांच में इसकी मरम्मत में दो से तीन माह लगने की संभावना जताई गई है। बिजली ठप रहने से लगभग पांच हजार की आबादी पेयजल, भीषण गर्मी और अन्य समस्याओं से जूझ रही है। जनप्रतिनिधियों और बीसीसीएल प्रबंधन के प्रयास से वैकल्पिक ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराया गया है। नए ट्रांसफॉर्मर पर अतिरिक्त दबाव कम रखने के लिए कई व्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.