लोयाबाद में कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ
धनबाद, अप्रैल 18 -- लोयाबाद, प्रतिनिधि। एकड़ा लोयाबाद स्थित श्री श्री राधा-कृष्ण प्रेम मंदिर के सप्तम वार्षिक महामहोत्सव पर भव्य तुलसी कलश भागवत शोभायात्रा निकाली गई। पूज्य सुरेन्द्र हरिदास जी के सानिध्य में आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, वहीं महिलाओं ने सिर पर तुलसी कलश धारण कर अपनी अटूट आस्था का परिचय दिया। इसी के साथ श्रीमद्भागवत कथा का प्रथम दिवस प्रारंभ हुआ। कथा के दौरान पूज्य हरिदास जी ने झारखंड को देवभूमि बताते हुए देवघर, रजरप्पा, बासुकीनाथ और रांची जैसे पवित्र स्थलों का उल्लेख किया और कहा कि यह भूमि ऋषि-मुनियों की तपोभूमि रही है। उन्होंने कहा कि भागवत कथा श्रवण से मनुष्य के पापों का क्षय होता है, मन शुद्ध होता है और व्यक्ति मोक्ष मार्ग की ओर अग्रसर होता है। अपने प्रवचन में उन्होंने भगवान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.