लोयाबाद कांड में गिरफ्तार रवानी के परिजनों ने सुदेश से गुहार लगाई
रांची, जून 3 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। धनबाद के लोयाबाद थाना क्षेत्र के बांसजोड़ा में कोयला माफिया के हमले में घायल तथा फर्जी मुकदमे में जेल भेजी गई आजसू नेत्री रजनी रवानी के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ बुधवार को पार्टी प्रमुख सुदेश महतो से बुकरु स्थित आवास पर मुलाकात की। परिजनों ने घटना की सच्चाई के बारे में विस्तार से अवगत करवाया। इस मौके पर सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक निर्मल महतो, पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो, प्रवीण प्रभाकर, डॉ देवशरण भगत, संजय मेहता, बबीता देवी, जिप सदस्य संजय महतो आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.