गाजीपुर, फरवरी 26 -- गाजीपुर। गोराबाजार स्थित पीजी कॉलेज के अंग्रेजी विभाग में लिविंग इन द हार्मनी विषय पर अकादमिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता बीएचयू के पर्यावरण विभाग के प्रोफेसर पीसी अभिलाष ने कहा कि प्रकृति के प्राणी दो वर्गों में विभाजित हैं। एक वे जो प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित करते हैं और दूसरे वे जो उसे अपने अनुसार ढालना चाहते हैं। उन्होंने मनुष्य को दूसरी श्रेणी में रखते हुए कहा कि लोभ और असीमित इच्छाएं पर्यावरण संकट का मूल कारण हैं। उन्होंने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से समालोचनात्मक और प्रेरणात्मक शैली में विषय का विश्लेषण किया और समाधान सुझाए। प्रश्नोत्तर सत्र में छात्रों ने पर्यावरण और साहित्य से जुड़े सवाल पूछे, जिनका प्रो. अभिलाष ने विस्तार से उत्तर दिया। अंत में प्राचार्य प्रोफेसर राघवेंद्र पांडेय ने प्रतिभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.