रामपुर, मार्च 17 -- रामपुर। बैंक का करीब 28 लाख रुपये बकाया होने के बाद भी कुछ लोगों ने धोखाधड़ी कर मकान बेच दिया। कब्जा होने के बाद वह लोग मकान में रहने लगे तो बैंक कर्मियों ने आकर पूर्व के मकान मालिक के नाम का नोटिस थमा दिया। धोखाधड़ी की जानकारी होने पर परिजनों ने जब इसकी शिकायत की तो मकान बेंचने वालों ने उनको मारपीट कर भगा दिया। पीड़ित महिला ने शहर कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। गंज कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गूजरटोला निवासी रिजवाना का कहना है कि उसका पति ड्राइवर है। वह किराए के मकान में रहती थी। बाद में उसने किसी तरह रामलीला ग्राउंड कोसी मंदिर के पास एक सौ गज का मकान खरीदा। यह मकान उसने मोहल्ला कुंडा निकट शाहबाद गेट निवासी परवेज खां के माध्यम से खरीदा था। गवाहों के सामने रिजवाना व उसके पति ने मकान की पूरी कीमत जो क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.