मधेपुरा, अगस्त 1 -- मधेपुरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा की गयी। शुक्रवार को डीआरडीए परिसर स्थित झल्लू बाबू सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता डीएम अभिषेक रंजन ने की। बैठक में डीएम ने योजना के सफल एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित विभागों और संस्थाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना के अंतर्गत प्राप्त ऋण आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि ऋण स्वीकृति प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाएं। उपभोक्ताओं से अनावश्यक या अतिरिक्त दस्तावेजों की मांग नहीं की जाए। उन्होंने कहा कि सभी पात्र आवेदनों की समयबद्ध जांच कर ऋण राशि शीघ्र स्वीकृत एवं विम...