लोन से परेशान युवक गोमती में कूदा, सिपाही ने बचाया
लखनऊ, सितम्बर 30 -- आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने बुधवार तड़के पक्का पुल से गोमती में छलांग लगा दी। उफनाई नदी के बहाव में वह तेजी से आगे निकल रहा था। यह देख मदेयगंज थाने के जाबाज सिपाही अवधेश कुमार ने छलांग लगा दी। कुड़िया घाट से नाव खोली और खुद चलाकर युवक के पास पहुंचा। हाथ पकड़कर उसे खींचकर नाव में बैठाया। पेट को हाथ से दबाकर पानी निकालकर उसकी जान बचा ली। थाना प्रभारी मदेयगंज अनुज तिवारी के मुताबिक, ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान होश में आने पर युवक ने बताया वह प्रतापगढ़ जनपद का रहने वाला शास्वत शुक्ला है। उसने बताया कि कैब लोन पर खरीदी थी। उसकी कई किस्तें बकाया थीं। इसके अलावा वाहन का लाखों रुपये का चालान हो गया था। आर्थिक परेशानी और दबाव से तंग आकर उसने आत्महत्या करने के इरादे से नदी में छलांग लगा दी। इस बीच थाने की पॉलीगॉन पर तैनात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.