धनबाद, मार्च 3 -- धनवार-घोड़थम्भा ओपी क्षेत्र में वाहन लोन की किस्त समाप्त कराने के नाम पर 10 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी मनीष तिवारी (37 वर्ष) को पुलिस ने धनबाद से गिरफ्तार कर लिया। उसे सोमवार को गिरिडीह जेल भेज दिया गया। गिरिडीह जिले के डुमरडीहा निवासी जहूर अंसारी के पुत्र करीम ने वर्ष 2022 में महिंद्रा कंपनी की थार गाड़ी खरीदी थी। वे प्रतिमाह 3366 रुपये की किस्त हीरो फाइनेंस, धनबाद को अदा कर रहे थे। सितंबर 2025 तक नियमित भुगतान करते रहे। इसके बाद शेष राशि एकमुश्त जमा कर लोन समाप्त करने की नीयत से उन्होंने खुद को हीरो फाइनेंस के कलेक्शन मैनेजर बताने वाले मनीष तिवारी से संपर्क किया। आरोपी ने 10 लाख रुपए देकर लोन समाप्त करने और एनओसी दिलाने का भरोसा दिया। इस तरह हुई ठगी 26 सितंबर 2025 को 8 लाख 50 हजार रुपए आरटीजीएस...