लोन सेटलमेंट के नाम पर किसान से 20 हजार की ठगी
मैनपुरी, अगस्त 1 -- लोन सेटलमेंट के नाम पर एक युवक से हजारों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने ठगी का शिकार होने पर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। ग्राम दयानतनगर मोटा निवासी विवेक कुमार पुत्र रनपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने वर्ष 2015 में एसबीआई भोगांव शाखा से केसीसी के माध्यम से 1.40 लाख का लोन लिया था। फसलों के नुकसान के कारण वह समय पर लोन अदा नहीं कर सके। विवेक के अनुसार, बीते वर्ष 10 सितंबर को अशोक यादव निवासी नगला मोतीराम राहिन, थाना चौबिया, इटावा और रोहित निवासी शिवपुरी, थाना एलाऊ उनके घर आए। खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए उन्होंने लोक अदालत का नोटिस दिखाया और चेतावनी दी कि यदि Rs.20 हजार में लोन सेटल नहीं कराया गया, तो उनके खेतों की नीलामी हो जाएगी। डर के कारण पीड़ित ने 11 सितंबर को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.