लोन लेने पर वाहन सीज करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
अयोध्या, मई 19 -- अयोध्या, संवाददाता। कानपुर के रहने वाले ब्रजेश बाजपेई की तहरीर में थाना कैंट में लोन लेने के बाद वाहन सीज करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। उन्होंने इसको लेकर पुलिस उपायुक्त कानपुर कमिश्नरेट के यहां तहरीर दिया था। जहां से जीरो क्राइम नम्बर पर एफआईआर दर्ज की गई थी। उसके बाद थाना कैंट में एफआईआर ट्रांसफर हो गई। थानाध्यक्ष कैंट संदीप सिंह ने बताया कि लोन न पूरा होने कारण सीजर कम्पनी ने इसका वाहन यहां सीज कर दिया। जिसके बाद थाना कैंट इलाके के औद्योगिक क्षेत्र वाहन को यार्ड में खड़ा करके उन्हें रिसीविंग दे दी। इसके बाद उन्होंने कानपुर में जीरो एफआईआर दर्ज कराई। जिसे विवेचना के लिए थाना कैंट स्थानांतरित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.