फरीदाबाद, मार्च 21 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। लोन क्लोज कराने के नाम पर 10 हजार रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव खंदावली निवासी मोहम्मद आदिल ने बताया कि 4 जनवरी 2026 को एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल कर लिंक भेजा गया और भुगतान करने को कहा गया ।भरोसा कर लिंक के जरिए 10 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। आरोपी ने कहा कि 20 मिनट में लोन अपडेट हो जाएगा, लेकिन इसके बाद नंबर ब्लॉक कर दिया। रकम सुमित दास नामक खाते में ट्रांसफर हुई बताई गई है। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.