लोन फोरक्लोज करने के नाम पर 96 हजार रुपये की ठगी
कानपुर, जुलाई 8 -- कानपुर। साइबर ठग ने बैंक का कर्मचारी बनकर लोन फोरक्लोज करने के नाम पर करीब 96 हजार रुपये की ठगी की। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन पोर्टल और ग्वालटोली पुलिस से मामले की शिकायत की। सिविल लाइंस निवासी सैय्यद मोहम्मद राशिद रिजवी की तहरीर के अनुसार उन्होंने नवी एप के जरिए पर्सनल लोन लिया था। लोन अवधि से पहले लोन बंद (फोरक्लोज) करने के लिए उन्होंने गूगल सर्च इंजन पर कंपनी के कस्टमर केयर का नंबर निकाला। इसमें मिले नंबर उन्होंने कॉल की तो फोन रिसीव करने वाले ने खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताया। इसके झांसे में आकर उन्होंने कई बार में करीब 96 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। एप में लोन की राशि अपडेट नहीं होने और आरोपित द्वारा अतिरिक्त रकम की मांग करता रहा। तब उन्हें अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ। ग्वालटोली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.