लोन फर्जीवाड़ा की पुलिस ने शुरू की जांच, साक्ष्यों का हो रहा सत्यापन
मथुरा, अगस्त 26 -- वृंदावन, मुथूट फिनकर्प लिमिटेड (कंपनी) में नकली सोना गिरवी रख करीब सवा करोड़ का लोन बांटने के मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता द्वारा पुलिस को उपलब्ध कराये साक्ष्यों का सत्यापन किया जा रहा है। आरोपियों से पूछताछ करने को तथ्यों की जांच की जा रही है। बताते चलें कि मुथूट फिनकर्प लिमिटेड (कंपनी) की वृंदावन शाखा में धोखाधड़ी की जानकारी सामने आने पर कंपनी ने कानपुर स्थित फ्रॉड कंट्रोल यूनिट से आंतरिक जाँच कराई थी जिसमें यह पाया कि शाखा के प्रबंधक धनंजय शर्मा ने सीएसई सह गोल्ड अप्रैज़र नेहा पंवार और शाखा विकास अधिकारी तुषार सैनी के साथ मिलकर 22 नामजद ग्राहकों से नकली सोना गिरवी रखवा कर 1,15,42,399 रुपये का लोन बांट दिया था। आंतरिक जांच में कंपनी ने अजीत एंड गोपी (आंतरिक स्वर्ण लेखा परीक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.