बरेली, सितम्बर 1 -- भोजीपुरा पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों को ऋण दिलाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह में दिल्ली, बिहार और बरेली के सदस्य शामिल हैं, जो नौकरी के फर्जी दस्तावेज तैयार करके खाते में दो-तीन महीने वेतन भेजकर लोन फर्जीवाड़ा करते थे। यह गिरोह अब तक करीब एक करोड़ रुपये के लोन का फर्जीवाड़ा कर चुका है। एसपी नॉर्थ मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग भोजीपुरा के मॉडर्न विलेज में गिरोह बनाकर फर्जी दस्तावेजों के जरिए लोगों को 15 से 20 लाख रुपये तक का ऋण दिलाने का झांसा देकर ठगी कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री ऋण योजना के नाम पर करते थे ठगी इस पर एक संयुक्त टीम का गठन कर चार आरोपियों को वहां से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपिय...