गुड़गांव, जून 18 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का क्लर्क बताकर एक युवक से लगभग एक करोड़ रुपये के फंसे हुए लोन नॉन-परफॉर्मिंग एसेट (एनपीए) को सेटल कराने के नाम पर 19 लाख दो हजार 750 रुपये की ठगी कर डाली। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मंगलवार को सेक्टर-40 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-40 निवासी अप्रूव यादव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मार्च 2025 में एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को आरबीआई का क्लर्क बताकर बात करनी शुरू की। आरोपियों ने खुद को आरबीआई से जुड़ा हुआ बताकर पीड़ित का भरोसा जीता और उसके पास उनके लोन से संबंधित पूरी जानकारी थी।

जालसाजी का तरीका जालसाज ने बताया कि उनका एक करोड़़ रुपये का लोन नॉन-परफॉर्मिंग एसेट (एनपीए) हो चुके लोन को कम पैसों में वन टाइम सेटलमेंट कराने...