लोन दिलाने के बहाने एक करोड़ से अधिक का फ्राड
गौरीगंज, अगस्त 13 -- अमेठी। संवाददाता मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र के जलामा निवासी एक इलेक्ट्रानिक्स दुकानदार को लोन दिलाने के बहाने कुछ लोगों ने धोखे में रखकर एक करोड़ से अधिक रुपए हड़प कर लिया। अपने साथ ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने पर सूचना दी। जिस पर पांच नामजद व संबंधित बैंक कर्मचारी के विरुद्ध केस दर्जकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।दुकानदार रामू कुमार ने साइबर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शाहगढ़ बाजार में इलेक्ट्रानिक्स की दुकान है। दुकान में सामान खरीदने के लिए उसे पैसों की जरूरत थी। जब यह बात उसकी दुकान पर मौजूद कमाल खान निवासी दुर्जगढ़ मजरे जलामा को पता चली तो उसने कहा कि उसका बड़ा भाई जमाल खान लोन दिलाने का काम करता है। रामू को विश्वास में लेकर कमाल खान ने उसे अपने भाई से मिलवाया। जिसके बाद दोनों भाइयों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.