कानपुर, जून 20 -- कानपुर, संवाददाता। ग्वालटोली में मकान निर्माण के लिए बैंक लोन और सब्सिडी दिलाने के नाम पर 74 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। काफी समय बीतने के बाद भी लोन नहीं होने पर पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरू की है। खलासी लाइन निवासी रवि कुमार की तहरीर के अनुसार ब्रह्म प्रकाश श्रीवास्तव नाम के व्यक्ति ने उन्हें मकान बनवाने के लिए लोन दिलाने का आश्वासन दिया। जिसके एवज में उनसे 70 हजार रुपये लिए गए। आरोप है कि आरोपित उन्हें निजी बैंक ले गया और 50 प्रतिशत सब्सिडी दिलाने का भरोसा दिलाया। यह भी पढ़ें- 6.35 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, मुकदमा दर्ज उसके बाद एनएचबी सब्सिडी के नाम पर करीब 4800 रुपये जमा कराने को कहा गया। उसके बाद काफी समय व्यतीत होने के बावजूद ल...