पलामू, अप्रैल 11 -- नीलांबर-पीतांबरपुर। लोन दिलाने के नाम पर एक दिव्यांग व्यक्ति से 47 हज़ार रुपये ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। पाटन थाना के गंगतुआ गांव निवासी नवनीत पांडेय ने लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के जोगिया सोहड़ी निवासी 36 वर्षीय दिव्यांग शैलेश कुमार से एक प्राइवेट फिनांस कंपनी से 1.70 लाख रु लोन दिलाने के नाम पर 47 हज़ार रुपये की ठगी कर लिया है। कई महीने बाद भी लोन नहीं मिलने पर शैलेश ने फिनांस कंपनी के सतबरवा ब्रांच से जानकारी ली तब पता चला कि वहां उसका कोई दस्तवेज ही जमा नहीं है। भुक्तभोगी ने लेस्लीगंज थाने और एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। लेस्लीगंज के थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि शिकायत के आलोक में कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम को आरोपी के घर भेजा गया था परंतु वह फरार है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...