मुरादाबाद, फरवरी 28 -- लोन दिलाने के नाम पर 45 लाख रुपए की ठगी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया। थाना सोनकपुर क्षेत्र के गांव हसनपुर रूप निवासी समरपाल सिंह पुत्र तेजपाल सिंह ने कोतवाली में सोनकपुर के गांव उमरारा के प्रकाश पुत्र खेमकरण के अलावा बिलारी थाना क्षेत्र के गांव चांदपुर गनेश के केदार सिंह पुत्र रामकुमार, ढाकिया नरू के अखिलेश कुमार पुत्र रामसेवक, चंदौसी तहसील के गांव भुलावई के दिनेश कुमार पत्र सुखलाल के विरुद्ध कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था.जिसमें कहा था कि उक्त लोगों से उनके रिश्तेदार विजेंद्र और विकास कुमार ने मिलवाया था। उन्होंने फर्जी व जाली दस्तावेज से 45 लाख रुपए की ठगी कर ली और लोन दिलाने के बाद पैसा अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लिया। वहीं फर्जी तरीके से एक मकान का ब...