लोन दिलाने के नाम पर 40 हजार ठगे
मुजफ्फर नगर, जून 17 -- मीरापुर कस्बे में एक युवक ने पांच लाख रुपये का लोन दिलाने का झांसा देकर एक युवक से 40 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित को जब आरोपी की असल पहचान का पता चला तो उसने मीरापुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।मोहल्ला कोटला निवासी शहजाद पुत्र इकबाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ दिन पूर्व एक युवक ने अपना नाम राजीव बताकर मीरापुर में लोन दिलाने का कार्यालय खोला था। आरोपी ने उसे पांच लाख रुपये का लोन दिलाने का भरोसा दिया और प्रक्रिया शुल्क के नाम पर 18 हजार रुपये फोन-पे के माध्यम से तथा 22 हजार रुपये नकद ले लिए। आरोप है कि रुपये लेने के बाद आरोपी कई महीनों तक लोन स्वीकृत कराने का आश्वासन देकर उसे टालता रहा। जब शहजाद ने लोन दिलाने या अपने रुपये वापस करने की मांग की तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद वह कार्यालय बंद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.