मुजफ्फर नगर, अप्रैल 6 -- खतौली। रतनपुरी थाना क्षेत्र में सरकार की कौशल विकास योजना को लेकर बैंक से लोन दिलाने के नाम पर एक लाख से अधिक की ठगी करने का मामला थाने पहुंचा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। रतनपुरी निवासी मोहित सोम ने बताया कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के अंतर्गत बैंक से लोन लेने की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान एक युवक बैंक के बाहर मिला, उसने कहा कि वह लोन करा देगा। उसके लिए दो लाख का खर्च आएगा। युवक ने कहा कि वो लोन पर सब्सिडी कराकर देगा। इसी को लेकर युवक को उसने एक लाख 34 हजार की नगदी दे दी। रुपये देने के बाद न तो बैंक से लोन हुआ और न ही युवक द्वारा दी गई रकम को वापस किया गया। आरोप है कि प्रकरण को लेकर कई बार पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.