बदायूं, मार्च 7 -- मुजरिया, संवाददाता। क्षेत्र में बैंक से लोन दिलाने के नाम पर कई लोगों से चार-पांच हजार रुपये लेने के बाद न लोन दिलाया गया और न ही पैसे लौटाए गए। पीड़ितों ने खुद को ठगा महसूस करते हुए पुलिस से शिकायत की है। थाना के गांव समसपुर बल्लू के रहने वाले कई लोगों ने आरोप लगाया है कि लोन दिलाने के नाम पर उनसे हजारों रुपये ले लिए गए, लेकिन न तो लोन मिला और न ही रकम वापस की गई। आरोप है कि गांव के मेहताब पुत्र हवलदार, डॉ. शीलेंद्र, आदेश, रजनेश, राजेश, अवनेश सहित करीब दर्जन भर लोगों से चार-चार और पांच-पांच हजार रुपये लेकर बैंक से लोन दिलाने का भरोसा दिया गया था। काफी समय बीतने के बाद भी किसी को लोन नहीं मिला, जिससे लोगों को अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ।पीड़ितों का कहना है कि यह घटना लगभग एक साल पहले की है। जब उन्होंने कई बार संपर्क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.