लोन दिलाने के नाम पर सात लाख रुपये ठगे
गाज़ियाबाद, अप्रैल 24 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। विजयनगर थानाक्षेत्र में लोन दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से सात लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। क्रॉसिंग रिपब्लिक थानाक्षेत्र के कृष्णा नगर बागू गली नंबर-पांच में रहने वाले चंद्रशेखर ने बताया कि वह मकान खरीदने के लिए ऋण लेने की प्रक्रिया में थे और इसी सिलसिले में वह विजयनगर स्थित एसबीआई शाखा पहुंचे थे। बैंक से जानकारी लेने के बाद जब वह बाहर निकले तो योगेश नाम के व्यक्ति से मिलवाया गया और कहा कि वह निजी ऋण आसानी से दिलवा देता है। चंद्रशेखर के मुताबिक योगेश ने विश्वास में लेकर उनसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, संपत्ति से जुड़े दस्तावेज और उनकी पत्नी के खाते के पांच चेक हस्ताक्षर कराकर ले लिए। यह भी पढ़ें- ऑनलाइन लोन लेने के झांसे में गंवाए 1.2...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.