भदोही, मई 4 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। माइक्रो फाइनेंस कंपनी से लोन दिलाने के नाम पर पांच हजार की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर ठग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना क्षेत्र के सुजातपुर खलिया निवासी उदय गौतम की पत्नी संजू गौतम ने सोमवार प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर घटना की जानकारी दी। कहा कि दो मई को सायंकाल अवनीश यादव नामक व्यक्ति उनके पास आया। उसने स्वयं को औराई ब्रांच ऑफिस का स्टाफ बताकर माइक्रो फाइनेंस कंपनी से लोन दिलाने का झांसा दिया। कहा कि 2650 रुपये पहले जमा करने पर लोन मिलेगा। दो बार मे पांच हजार रुपया ले लिया। अब उसके नंबर पर केवल घंटी जा रही है, फोन नहीं उठ रहा। पीड़िता ने प्रभारी निरीक्षक से ठगी करने वाले अवनीश यादव के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस मामले की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.