मुरादाबाद, फरवरी 18 -- लोन दिलाने के नाम पर हजारों की ठगी कर ली गई, बाद में फर्जी लोन का प्रपत्र थमा दिया। रकम वापस मांगी, मगर रकम नहीं दी। इस मामले में पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया,इसके बाद अदालत के आदेश पर पुलिस ने धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी। बिलारी के गांव हमजापुर के रहने वाले सचिन पुत्र बहादुर सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया कि वह बेरोजगार था, उसके चचेरे भाई रोहित ने उनकी पहचान चंदौसी के बुढी माता मंदिर ब्रहम बाजार निवासी संजीव, आवास विकास कॉलोनी चंदौसी के पंकज कुमार से कराई। कारोबार के लिए उसे 25 लाख रुपए की जरूरत थी, बाद में पता लगा कि दोनों बैंक से लोन दिलाने का काम करते हैं। वह दोनों के संपर्क में आया ,तब उन्होंने उनकी माता उर्मिला देवी की संपत्ति के कागजात लिए और कुछ कागजातों पर ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.