हरदोई, जुलाई 1 -- पिहानी। रसूलपुर गांव निवासी विजय कुमार तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने एसपी के आदेश पर पण्डरवा किला गांव के विनय सिंह और उनके एक साथी विनय त्रिवेदी पर मुकदमा कराया है। आरोप लगाते हुए बताया कि साल 2023 में विनय सिंह अपने एक साथी विनय के साथ उसके घर आए और कहा कि आपका लोन निकलवा देंगे। विश्वास करके आधार और पैन कार्ड दे दिया। मशीन से केवाईसी कर ली। पूछने पर विनय सिंह उर्फ पप्पू ने कहा कि अब लोन नहीं निकल पाएगा। करीब 15 दिन पहले ट्रैक्टर को फाइनेंस कराने के लिए सिविल निकलवाई तो पता चला कि डेविट कार्ड से 68,805 रुपये का लोन लिया गया है। मामले में आठ जून को प्रार्थना पत्र दिया था। इसके बाद पुलिस विनय के घर गई तो विनय सिंह व विनय त्रिवेदी ने कुल 30 हजार दिया और कहा कि शेष दो दिन बाद दे देंगे। उसके बाद से अभी तक पैसा नहीं दिया है।

ह...