मेरठ, अप्रैल 24 -- आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन ने कार्रवाई करते हुए लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी फराज उर्फ सनी राणा को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी और उसके साथियों ने लोगों को होम लोन, शिक्षा ऋण, कृषि ऋण और आयकर रिटर्न के आधार पर लोन दिलाने का झांसा दिया। इसके तहत आवेदकों से फाइल चार्ज, प्रोसेसिंग फीस और सर्विस टैक्स के नाम पर मोटी रकम जमा कराई गई। आरोप है कि रकम लेने के बावजूद किसी भी आवेदक का ऋण स्वीकृत नहीं कराया गया। इसके बाद आरोपी और उसके साथी कंपनी का कार्यालय बंद कर फरार हो गए। यह भी पढ़ें- फाइनेंस कंपनी के नाम पर 95 हजार की ठगी, शिकायत इस धोखाधड़ी में करीब 3.91 लाख रुपये की रकम हड़पने की पुष्टि हुई है। पीड़ितों की शिकायत पर थाना ईओडब्ल्यू मेरठ में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। विवेचना के दौरान इस गिर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.