लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो साइबर अपराधी धराए
नवादा, मई 17 -- थाना क्षेत्र के दरियापुर सकरी नदी पुल से उतर-पश्चिम बगीचा में छापेमारी कर पुलिस ने सस्ते दर पर लोन दिलाने का झांसा देकर ठगी करते दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार ठगों की पहचान थाना क्षेत्र की सौर पंचायत के सवैया ग्रामीण महेश सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार तथा रविन्द्र सिंह के पुत्र सुमन कुमार के रूप में की गई है। उन दोनों के पास से दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा एक पेज का कस्टमर डाटा सीट बरामद किया गया है।
छापेमारी का विवरण शनिवार को थाना में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान थानाध्यक्ष पंकज कुमार सैनी ने बताया कि क्षेत्र में साइबर अपराध की सूचना मिली थी। इसके आलोक में एसपी के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। इसके बाद दरियापुर सकरी नदी पुल से उतर-पश्चिम बगीचा में छापेमारी की गई। इसी क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.