पीलीभीत, मार्च 1 -- पीलीभीत। थाना अमरिया क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर कैचूटांडा निवासी पप्पूलोधी ने एसपी के आदेश पर थाना अमरिया में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसने व ग्राम ढेरम निवासी मोहम्मद सिराज से जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम मुरसैना बख्श निवासी खुर्शीद खां,हासिम खां ने बैंक से लोन दिलवाने के नाम पर दो लाख सत्ताइस हजार रूपये ले लिए। काफी समय बीतने के बाद भी जब लोन की फाइल नहीं हुई तो उसने रूपये वापस मांगे। जिस पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। इसकी तहरीर उसने अमरिया थाने में दी। थाने में पुलिस की मौजूदगी में समझौता हो गया। धान काटने के बाद रूपये वापस करने की बात तय हुई। आरोपियों ने निर्धारित समय पर भी रूपये वापस नहीं किए। रूपये वापस मांगने पर आरोपियों ने गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी अमरिया अमित सिंह न...