गोरखपुर, अगस्त 22 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। लोन माफ कराने और नया लोन दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी के आरोपी गरिमा सिंह और उसके गिरोह के खिलाफ दो और मुकदमे दर्ज किए गए हैं। उसके खिलाफ अब तक नौ केस दर्ज हो चुके हैं। नए मुकदमे एम्स और महराजगंज के घुघली थाने में दर्ज कराए गए हैं। घुघली थाने में दर्ज मुकदमे में गरिमा सिंह और उसके साथियों के अलावा छह बैंकों के अधिकारियों-कर्मचारियों को भी आरोपी बनाया गया है। यह भी पढ़ें- पशु चिकित्साधिकारी से 1.37 करोड़ की जालसाजी, छह बैंकों से फर्जी ऋण कराने में 13 पर केसमामले का विवरण महराजगंज के घुघली क्षेत्र के बारीगांव हरखी निवासी डॉ. दिलीप कुमार सिंह ने 17 अगस्त को पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह महराजगंज के बरगदवां में पशु चिकित्साधिकारी के पद पर तैनात हैं। गरिमा सिंह दूर की रिश्तेदार हो...