लोन ट्रांसफर कराने के नाम पर 56 हजार की ठगी, मुकदमा
कानपुर, मई 21 -- चकेरी। एक महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपित ने खुद को बैंककर्मी बताकर उनका लोन सस्ती ब्याज दर में अपने बैंक में ट्रांसफर कराने का झांसा दिया। इसके बाद आरोपित ने 56 हजार की ठगी कर ली। ठगी का एहसास होने पर जब रकम वापस मांगी तो आरोपित टाल मटोली करने लगा। इसके बाद पीड़िता ने चकेरी थाने में मामला दर्ज कराया है। चकेरी के मवैया गांव निवासी दीपिका श्रीवास्तव के अनुसार उनका हाउसिंग लोन महिन्द्रा बैंक में चल रहा है। कुछ समय पहले उन्हें अभिषेक नाम का व्यक्ति मिला। जिसने खुद को पीएनबी बैंक का कर्मचारी बताया। आरोपित ने उन्हें लोन सस्ती ब्याज दर पर पीएनबी में ट्रांसफर कराने का झांसा देकर एक फार्म पर साइन कराया। यह भी पढ़ें- टॉवर लगवाने का झांसा देकर 42 लाख ठगे साथ ही आरोपित ने कहाकि लोन स्थानांतरण करा देगा। इसके बाद आरोपित ने प्रोसेसिंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.