गुड़गांव, अप्रैल 6 -- गुरुग्राम, गौरव चौधरी। जालसाजों ने लोन चुकाने के नाम पर एक लाख आठ हजार रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताकर पीड़ित को अपने जाल में फंसाया और आधिकारिक वेबसाइट के बजाय निजी यूपीआई आईडी पर पैसे ट्रांसफर करवा लिए। पुलिस ने शिकायत पर साइबर थाना मानेसर में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रण विजय चौधरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने फास्ट पैसे ऐप से 83 हजार रुपये का लोन लिया था। 25 मार्च को उनके पास व्हाट्सऐप पर एक मैसेज आया, जिसमें भेजने वाले ने अपनी पहचान आशीष के रूप में दी। ठग के पास पीड़ित के लोन की पूरी जानकारी थी, जिससे पीड़ित को उस पर शक नहीं हुआ।आरोपी ने रण विजय को कुल 1.08 लाख रुपये चुकाने को कहा। जब पीड़ित ने आधिकारिक वेबसाइट से भुगतान करना चाहा, तो ठग ने यह कहकर रोक दिया कि व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.