लोन क्लोज कराने के नाम पर बैंक मित्र दो लाख 80 हजार हड़पे
बाराबंकी, जून 10 -- सूरतगंज। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में किसान क्रेडिट कार्ड (लोन) क्लोज कराने का झांसा देकर एक किसान से एक बैंक मित्र ने दो लाख 80 हजार रुपये हड़प लिए। बार-बार नोड्यूज मांगने पर बैंक मित्र ने फर्जी नोड्यूज थमा दिया। पीड़ित ने बैंक मित्र के खिलाफ धोखाधड़ी कर बेईमानी से पैसे हड़पने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के माधौपुरवा मजरे बल्लोपुर निवासी रामजीलाल ने बताया कि उन्होंने 2020 में भारतीय स्टेट बैंक शाखा फतेहपुर से कृषि कार्य के लिए किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से कर्ज लिया था। मौजूदा समय मे किसान क्रेडिट कार्ड पर छूट चल रही है। आरोप है कि बैशनपुरवा निवासी कमलेश ने बैंक मित्र बताकर उसे झांसे में लिया और छूट का ऑफर देकर लोन खत्म कराने की बात कही और जल्द ही नोड्यूज उपल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.