लोन के 11 लाख हड़पे, दी तहरीर
रामपुर, मार्च 24 -- थाना स्वार के गांव रसूलपुर फरीदपुर निवासी जलीस अहमद ने एक व्यक्ति पर विश्वासघात कर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने सहायक परिवहन अधिकारी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। आरोप है कि आरोपी ने न केवल पीड़ित के नाम पर लोन कराया, बल्कि बाद में ट्रक की नंबर प्लेट बदलकर उसे दूसरे को बेच दिया। जलीस अहमद ने बताया कि उनके परिचित ने अपनी बैंक सिविल खराब होने का हवाला देकर जलीस से मदद मांगी थी। आरोपी ने जलीस के नाम ट्रांसफर कराकर एक फाइनेंस कंपनी से 11 लाख 5 हजार का लोन कराया। तय हुआ था कि वह किस्तें चुकाएगा, लेकिन लोन होते ही उसकी नीयत बदल गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.