लोन के बदले रिश्वत मांगने के आरोप पर बैंक में हंगामा
सहारनपुर, जून 5 -- रामपुर मनिहारान। किसान ऋण स्वीकृत कराने के नाम पर सुविधा शुल्क मांगने के आरोप को लेकर गुरुवार को जिला सहकारी बैंक में जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ। आरोप से नाराज किसानों और भाकियू टिकैत गुट के पदाधिकारियों ने बैंक परिसर में धरना देकर कार्रवाई की मांग उठाई। गांव घसौती निवासी मांगेराम का आरोप है कि बैंक कर्मचारी किसान लोन पास कराने के बदले पांच हजार रुपये की मांग कर रहा था। इस संबंध में उन्होंने एक जून को बैंक प्रबंधन को लिखित शिकायत भी दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत पर सुनवाई न होने से नाराज किसान भाकियू टिकैत के तहसील अध्यक्ष गालिब, जसबीर प्रधान, मदन सिंह, प्रीतम सिंह, मोनू चौधरी, राजू चौधरी और सुमित गुर्जर समेत अन्य किसानों के साथ बैंक पहुंच गए। यह भी पढ़ें- फर्जी तरीके से ऋण स्वीकृत करने का आरोप करीब एक घंटे तक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.