लोन के नाम पर 77 करोड़ की धोखाधड़ी, कंपनी और निदेशकों पर केस
रुद्रपुर, अप्रैल 27 -- रुद्रपुर, संवाददाता। पंतनगर में एक निजी कंपनी और उसके निदेशकों पर बैंक से लोन लेकर 77 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने का आरोप है। आरोप है कि कंपनी ने बंधक रखी प्लांट और मशीनरी को गायब कर बैंक को भारी नुकसान पहुंचाया। कोर्ट के आदेश पर पंतनगर थाने में कंपनी और निदेशकों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, दि नैनीताल बैंक लिमिटेड, शाखा रुद्रपुर के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अपूर्व पाण्डेय ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मैसर्स रुद्रा ऑटो टेक इंजीनियरिंग प्रा.लि. और उसके निदेशकों ने वर्ष 2016 में कैश क्रेडिट और टर्म लोन खातों के जरिए प्लांट व मशीनरी खरीदने के लिए करीब 77 करोड़ 8 लाख रुपये का ऋण लिया था। समय पर किस्तें न चुकाने पर वर्ष 2019 में खाते एनपीए घोषित कर दिए गए। इसके बाद बैंक ने सरफेसी एक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.