हरिद्वार, फरवरी 27 -- ज्वालापुर निवासी एक व्यक्ति के नाम पर फर्जी तरीके से लोन लेकर 7.50 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित सुरवीर सिंह ने राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। उनका आरोप है कि 30 सितंबर को किसी व्यक्ति ने उनके नाम पर लोन लेकर उनके बैंक खाते में 7.5 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इस शिकायत पर ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि इस प्रकरण की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.