किशनगंज, मार्च 9 -- किशनगंज । संवाददाता सदर थाना क्षेत्र में एक महिला ने लोन के नाम पर धोखाधड़ी और मारपीट का आरोप लगाते हुए रविवार को सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। वार्ड संख्या 19 स्थित छतन टोला निवासी तहिरुण निशा के द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार उसने पूर्व में 40 हजार रुपये का ग्रुप लोन लिया था, जिसे समय पर चुकता कर दिया था। इसके बाद बड़ोघरया वार्ड संख्या 20 निवासी अरशी ने भरोसा दिलाकर उसे एक लाख रुपये का नया ग्रुप लोन दिलवाया। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार भरोसा कर पीड़ित महिला ने एक लाख रुपये का लोन लेकर आरोपी महिला अरशी को दे दिया था। आरोप है कि शुरुआती तीन माह तक अरशी ने किस्त की राशि दी, लेकिन उसके बाद भुगतान बंद कर दिया। जब महिला ने पैसे की मांग की तो आरोपी महिला अरशी अपने मायके चली गई। पीड़ित महिला का कहना है कि वह कई बार रुपए लौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.