शामली, मार्च 13 -- कस्बा के एक बैंक से लोन के नाम पर 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीडित व्यक्ति द्वारा 3 लोगों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। अब पुलिस मामले की जांच मे जुटी है। निकटवर्ती गांव दखोड़ी जमालपुर निवासी रामकुमार ने थानाभवन पुलिस को तहरीर देकर बैंक लोन के नाम पर 15 लाख की ठगी करने का आरोप लगते हुए तीन लोगो के विरूद्व तहरीर दी है।पीड़ित की तहरीर पर थानाभवन पुलिस ने बैंक के तत्कालीन मैनेजर,एक एजेंट और रिकवरी एजेंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़ित रामकुमार ने अपनी शिकायत में बताया कि वर्ष 2021 में उन्हें पैसों की आवश्यकता थी जिसके लिए वह जलालाबाद स्थित एक पंजाब नेशनल बैंक में लोन लेने गए थे। बैंक में प्रक्रिया की जानकारी लेने के बाद जब वह बाहर निकल रहे थे तभी बैंक के अंदर मौजूद राजीव नामक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.