लोन के नाम पर ठगी में दो धराये,1.24 लाख नगद जब्त
नवादा, अगस्त 19 -- फायनेंस कम्पनियों के नाम पर लोन देने का झांसा देकर विभिन्न राज्यों के उपभोक्ताओं से ऑनलाइन ठगी मामले में साइबर पुलिस ने दो आरोपितों को दबोच लिया। साइबर पुलिस की एक एसआईटी ने तकनीकी सर्विलांस व मानवीय इंटेलिजेंस की मदद से छापेमारी कर दोनों को वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के कोचगांव से धर दबोचा। पकड़े गये आरोपितों में एक विधि विरुद्ध किशोर बताया जाता है। बताया जाता है कि साइबर डीएसपी को कोचगांव में दो साइबर अपराधियों द्वारा ऑनलाइन ठगी की सूचना मिली।
गिरफ्तारी की प्रक्रिया सूचना पर एसआईटी का गठन कर छापेमारी की गयी। गिरफ्तार आरोपितों में कोचगांव के राजेश कुमार का 20 वर्षीय बेटा हिमांशु कुमार शामिल हैं। वहीं विधि विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया गया है। इनके पास से 01 लाख 24 हजार रुपये नगद, 02 बाइक व आईफोन समेत 08 एंड्रायड मोबाइल फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.