नवादा, जुलाई 28 -- नवादा साइबर थाने की एसआईटी ने फायनेंस कम्पनियों के नाम पर लोन का झांसा देकर विभिन्न राज्यों के उपभोक्ताओं से लाखों की ऑनलाइन ठगी करने के आरोप में सोमवार को छापेमारी कर एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। एसआईटी ने तकनीकी सर्विलांस व मानवीय इंटेलिजेंस के आधार पर वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के लालपुरा गांव में छापेमारी की।

छापेमारी की प्रक्रिया छापेमारी के क्रम में पुलिस टीम को देखकर भाग रहा एक आरोपित पकड़ा गया। जबकि उसका दूसरा साथी भाग निकला। गिरफ्तार आरोपित की निशानदेही पर उसके गिरोह के एक अन्य साथी के गोशाला में छापेमारी की गयी। परंतु वह हाथ नहीं लगा। छापेमारी के क्रम में अलग-अलग जगहों से कुल 04 मोबाइल, 01 बाइक, 03 आधार कार्ड व 07 पासबुक बरामद किये गये हैं। गिरफ्तार आरोपित की पहचान रौशन कुमार के रूप में की गयी है। वह लाल...