वाराणसी, अगस्त 11 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। लक्सा के वाची गेस्ट हाउस में ठहरे महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के खारगढ़ पनवेल निवासी विशाल विनय मुखर्जी की मौत, उनकी पत्नी जया मुखर्जी, बेटे ईशान मुखर्जी के सुसाइड के मामले में पुलिस ने लोन को लेकर परेशान होने की आशंका जताई है। एसीपी दशाश्वमेध डॉ. अतुल अंजान त्रिपाठी ने बताया कि आरंभिक जांच में सामने आया है कि विशाल ने किसी काम के लिए लोन लिया था। फिर उनकी लंबी बीमारी के कारण लोन चुकता नहीं हो रहा था, साथ ही बीमारी का खर्च भी अधिक हो गया था। ऐसे में आशंका है कि इसी बात से परिवार परेशान था। यह भी पढ़ें- Varanasi News: लल्लापुरा में ऑटो चालक ने लगाई फांसी वहीं, यह भी आशंका है कि अचानक पिता की मौत के बाद मां और बेटे खुद को अकेला महसूस करने लगे होंगे और जान दे दी होगी। उधर, फोरेंसिक टीम ने कमरे का ...