बागपत, फरवरी 6 -- दाहा। दोघट कस्बा के किसान ने केनरा बैंक शाखा दोघट बैंक मैनेजर पर ऋण के बाकी 4 लाख 85 हजार रुपए मांगने पर धमकी देने तथा बैंक से आरसी काटने की धमकी देने का आरोप लगा डीएम से गुहार लगाई है। दोघट कस्बा निवासी सुधीर कुमार ने आरोप लगाया कि उसने केनरा बैंक दोघट से ऋण के लिए करीब 15 लाख रुपये का आवेदन किया था। बैंक द्वारा करीब 8 लाख रुपए ऋण मंजूर किया गया। बैंक द्वारा खाते के माध्यम से करीब तीन लाख 15 हजार रुपये दिए और उसकी बिना अनुमति एक अन्य युवक के खाते में 4 लाख 85 हजार रुपये डाल दिए। युवक से रुपए मांगे गए तो रुपए देने से मना कर दिया। उसने मैनेजर से शिकायत की और रुपए दिलवाने की मांग की। बैंक शाखा प्रबंधक दोघट अरुणाभ सुजॉय का कहना है कि सुधीर द्वारा भैसों के लिए ऋण लिया गया था जिसमें भैसों की हुलिया भी है। जिनसे भैंस खरीदी थी ...