बाराबंकी, मार्च 9 -- बाराबंकी। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में बरगदही गांव में होम लोन की बकाया किश्त वसूली के लिए गए एक फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को विपक्षी ने अभद्रता करते हुए मारने के लिए दौड़ा लिया। पीड़ित ने भाग कर जान बचाई। आरोप है कि विपक्षी ने जान की धमकी भी दी है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महिन्द्रा होम फाइनेंस की इंदिरा नगर, लखनऊ शाखा में संदीप पाठक टैरेटरी लोन कलेक्शन मैनेजर पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि जहांगीराबाद थाना के बरगदही गांव निवासी से अरविंद कुमार ने गृह निर्माण के लिए महिंद्रा होम फाइनेंस से लोन लिया था। अरविंद कुमार द्वारा किस्तों को समय से जमा नहीं किया जा रहा था। किस्तों के भुगतान के लिए वह रविवार को अरविंद के घर पहुंचे थे। वहां अरविंद का भाई सतीश मिला। देखते ही उसने अभद्रता...