लोन की किस्तों को लेकर अधिवक्ता को धमकी
बुलंदशहर, जून 21 -- बुलंदशहर। वाहन ऋण की बकाया किस्तों के मामले में एक अधिवक्ता को फोन पर गाली-गलौज, धार्मिक टिप्पणी और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर क्षेत्र के मोहल्ला फर्राशान निवासी अधिवक्ता कासिम ने एस एस पी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने अपनी बुलेट मोटरसाइकिल एक निजी बैंक से फाइनेंस कराई थी। अधिकांश किस्तें जमा करने के बाद आर्थिक तंगी के चलते शेष राशि के निस्तारण को लेकर उनकी बातचीत बैंक की कर्मचारी बताने वाली एक महिला सिया शर्मा से हुई थी। आरोप है कि बकाया राशि के भुगतान के लिए कुछ समय मांगने पर महिला ने अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद महिला और उसके साथियों ने विभिन्न मोबाइल नंबरों से लगातार फोन कर उन्हें, उनकी माता तथा उनके साथी अधिवक्ता को गाली-गलौज की। शिकायतकर्ता क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.